एक ऐतिहासिक उपलब्धि!
शबनम मोहम्मद शकील और टीम इंडिया को आई.सी.सी. महिला अंडर-19 टी20 क्रिकेट विश्व कप 2025 जीतने पर हार्दिक बधाई!
टीम इंडिया की यह क्रिकेट सितारा, शबनम, गर्वित माता-पिता - श्रीमती ईश्वरम्मा करनाम, एल.डी.सी., एम.ओ. (विजाग) एवं श्री एम.डी. शकील, एल.एफ.एम., एन.ए.डी. (विजाग), पूर्वी नौसेना कमान के रक्षा नागरिक कर्मचारी - की सुपुत्री हैं।
उनकी प्रतिबद्धता और कड़ी मेहनत ने उनके परिवार, भारतीय नौसेना और पूरे भारत को गर्वित किया है।
उनकी क्रिकेट यात्रा में निरंतर सफलता की शुभकामनाएं!