Skip to main content

Home Quick Menu

सी.एस.एल., कोच्चि में छठे ए.एस.डब्ल्यू. एस.डब्ल्यू.सी. बीवाई 528 (मगदाला) का जलावतरण

आठ पनडुब्बी-रोधी युद्ध उथले जल शिल्प (ए.एस.डब्ल्यू. एस.डब्ल्यू.सी.) श्रृंखला का छठा पोत बीवाई 528 (मगदाला) 18 अक्टूबर 2025 को कोचिन शिपयार्ड लिमिटेड (सी.एस.एल.), कोच्चि में जलावतरण किया गया।

नौसेना समुद्री परंपरा के अनुरूप श्रीमती रेणु राजाराम ने वाइस एडमिरल राजाराम स्वामीनाथन प्रमुख भौतिक (सी.डब्ल्यू.पी.एंडए.) की उपस्थिति में पोत का जलावतरण किया। भारतीय नौसेना एवं सी.एस.एल. के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी इसमें भाग लिया।

यह पोत कोचिन शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा स्वदेशी रूप से डिजाइन एवं निर्मित है। पहले पोत की डिलीवरी अक्टूबर 2025 के अंत में नियोजित है। ए.एस.डब्ल्यू. एस.डब्ल्यू.सी. जलमग्न क्षेत्र जागरूकता, पनडुब्बी-रोधी युद्ध तथा माइन बिछाने की क्षमताएं बढ़ाएंगे। तीन डीजल इंजन चालित वॉटरजेट से संचालित ये पोत हल माउंटेड सोनार तथा लो फ्रीक्वेंसी वेरिएबल डेप्थ सोनार (एल.एफ.वी.डी.एस.) जैसे भूमिका निर्धारक सेंसरों तथा अत्याधुनिक टॉरपीडो, पनडुब्बी-रोधी रॉकेट, एन.एस.जी.-30 गन तथा 12.7 एम.एम. एस.आर.सी.जी. से प्रदान अग्निशक्ति से सुसज्जित हैं।

मगदाला का जलावतरण पोत निर्माण, हथियार, सेंसर तथा उन्नत संचार एवं इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणालियों में आत्मनिर्भरता की भारतीय नौसेना की निरंतर खोज में महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। 80% से अधिक स्वदेशी सामग्री वाले इस पोत से भारतीय नौसेना को हिंद महासागर क्षेत्र में राष्ट्रीय समुद्री हितों की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण क्षमताएं प्राप्त होंगी।