Skip to main content

Home Quick Menu

सिंगापुर-भारत समुद्री द्विपक्षीय अभ्यास (एस.आई.एम.बी.ई.एक्स.) - 2024 का समापन

सिंगापुर-भारत समुद्री द्विपक्षीय अभ्यास (एस.आई.एम.बी.ई.एक्स.) - 2024 का समापन
सिंगापुर-भारत समुद्री द्विपक्षीय अभ्यास (एस.आई.एम.बी.ई.एक्स.) - 2024 का समापन

सिंगापुर-भारत समुद्री द्विपक्षीय अभ्यास (एस.आई.एम.बी.ई.एक्स.) का 31वां संस्करण 23 से 29 अक्टूबर 2024 तक आयोजित किया गया। इस अभ्यास में सिंगापुर गणराज्य की नौसेना का आर.एस.एस. टेनेसियस और भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े का भा.नौ.पो. शिवालिक एवं लंबी दूरी के समुद्री गश्ती विमान पी.8आई. ने भाग लिया।

इस अभ्यास का हार्बर चरण 23 से 25 अक्टूबर 24 तक विशाखापत्तनम में आयोजित किया गया, जिसमें विषय वस्तु विशेषज्ञ आदान-प्रदान (एस.एम.ई.ई.), क्रॉस-डेक यात्राएँ, खेल गतिविधियाँ और प्री-सेल चर्चा शामिल थीं।

समुद्र चरण 28 से 29 अक्टूबर 24 को बंगाल की खाड़ी में आयोजित किया गया। इस चरण में उन्नत विमान-रोधी, सतह-रोधी और पनडुब्बी-रोधी अभ्यास, नौसैनिक युद्धक कौशल (सीमैनशिप) अभ्यास और सामरिक युद्धाभ्यास किए गए, जिससे दोनों नौसेनाओं के बीच आपसी संचालन क्षमता में और वृद्धि हुई।