Skip to main content

उत्तराखंड के नंदा घुंट पर्वत पर पर्वतारोहण अभियान

उत्तराखंड के नंदा घुंट  पर्वत पर पर्वतारोहण अभियान
उत्तराखंड के नंदा घुंट  पर्वत पर पर्वतारोहण अभियान
उत्तराखंड के नंदा घुंट  पर्वत पर पर्वतारोहण अभियान
उत्तराखंड के नंदा घुंट  पर्वत पर पर्वतारोहण अभियान

उत्तराखंड के नंदा घुंटी पर्वत (6,309 मीटर / 20,600 फीट) पर पर्वतारोहण अभियान को भा.नौ.पो. वलसुरा के कमांडिंग अधिकारी द्वारा 28 सितंबर 2024 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान में एक अधिकारी, सात नाविक और दो रक्षा नागरिक शामिल हैं, जो शिखर पर चढ़ेगी और तिरंगा और नौसेना ध्वज फहराएंगे। यह अभियान भारतीय नौसेना की साहसिक भावना को दर्शाता है, जिसमें साहसिकता, शारीरिक फिटनेस, मानसिक दृढ़ता और उत्साह की भावना को बढ़ावा दिया जाता है। टीम 30 सितंबर 2024 को देहरादून पहुंचेगी और दो-दिवसीय अभिविन्यास कार्यक्रम के बाद अभियान की शुरुआत करेगी। सुतोल (7,875 फीट) और लता खोपड़ी (9,679 फीट) के माध्यम से ट्रैकिंग करते हुए, टीम 06 अक्टूबर 2024 को प्रारंभिक बेस कैंप (13,450 फीट) पर पहुंचेगी। 07 अक्टूबर 2024 से बेस कैंप 1, 2 और 3 की चढ़ाई शुरू होगी, और अंतिम शिखर चढ़ाई का प्रयास 14/15 अक्टूबर 2024 को किया जाएगा।