विशाखापत्तनम में नमन कार रैली को 14 नवंबर 2025 को रियर एडमिरल आर.एस. धलीवाल, एडमिरल सुपरिंटेंडेंट डॉकयार्ड (विजाग) ने भारतीय नौसेना और एच.एस.एल. के अधिकारियों के साथ ध्वजारोहण कर रवाना किया। यह रैली युद्धपोत डिजाइन ब्यूरो द्वारा डिजाइन किए गए 100वें युद्धपोत की ऐतिहासिक उपलब्धि का जश्न मना रही है। रैली लोथल से शुरू होकर भारत के प्रमुख समुद्री पोर्ट और शिपयार्डों से होती हुई कोलकाता में समाप्त होगी। यह रैली आत्मनिर्भर भारत की दृष्टि और युद्धपोत डिजाइन तथा विकास में भारत की बढ़ती आत्मनिर्भरता को दर्शाती है।