Skip to main content

विशाखापत्तनम में पूर्व सैनिकों के लिए नए ई.सी.एच.एस. पॉलीक्लिनिक का उद्घाटन किया गया

28 जुलाई 2025 को वाइस एडमिरल राजेश पेंढारकर, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ, पूर्वी नौसेना कमान, ने विशाखापत्तनम में एक नया भूतपूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ई.सी.एच.एस.) पॉलीक्लिनिक उद्घाटित किया। यह महत्वपूर्ण कदम सशस्त्र बलों के पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों के कल्याण के प्रति भारतीय नौसेना की प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है।

नव-उद्घाटित सुविधा का उद्देश्य ई.सी.एच.एस. लाभार्थियों के लिए गुणवत्तापूर्ण प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं तक पहुंच को बढ़ाना है। पॉलीक्लिनिक में सामान्य बाह्य रोगी विभाग (ओ.पी.डी.), दंत चिकित्सा क्लिनिक, फार्मेसी और नैदानिक प्रयोगशाला की सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त, विशेष उपचार के लिए सूचीबद्ध अस्पतालों में रेफरल की व्यवस्था भी की गई है।

विशाखापत्तनम में पहला ई.सी.एच.एस. पॉलीक्लिनिक दो दशकों से अधिक समय से भा.नौ.पो. कल्याणी में संचालित हो रहा है और लगभग 55,000 लाभार्थियों की स्वास्थ्य देखभाल आवश्यकताओं को पूरा कर रहा है। दूसरा पॉलीक्लिनिक स्थापित करना विशाखापत्तनम और इसके आसपास के पूर्व सैनिक समुदाय के लिए सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य देखभाल सुनिश्चित करने की भारतीय नौसेना की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है।