Skip to main content

Home Quick Menu

वरिष्ठ राष्ट्रीय नौकायन चैम्पियनशिप - 2024

भारतीय नौकायन संघ (वाई.ए.आई.) वरिष्ठ राष्ट्रीय - 2024 का आयोजन भारतीय नौसैनिक जलक्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्र (आई.एन.डब्ल्यू.टी.सी.), मुंबई द्वारा भारतीय नौसेना नौकायन संघ (आई.एन.एस.ए.), नौसेना मुख्यालय के सहयोग से 12 – 18 मई 24 के बीच किया जा रहा है।

यह समारोह सभी वरिष्ठ ओलंपिक वर्गों के लिए एक राष्ट्रीय रैंकिंग समारोह है। दौड़ मुंबई बंदरगाह में हो रही हैं, जो देश के नाविकों को राष्ट्रीय रैंकिंग में शीर्ष स्थान के लिए प्रतिस्पर्धा करने के लिए उपयुक्त नौकायन स्थितियाँ प्रदान करती हैं। देश भर के 10 प्रमुख नौकायन क्लबों के 82 प्रतिभागियों ने इस समारोह के लिए पंजीकरण किया है।

प्रतिभागी आई.एल.सी.ए. 7 (पुरुष), आई.एल.सी.ए. 6 (महिला), 470 (मिश्रित), 49ई.आर. (पुरुष), 49ई.आर. एफ.एक्स. (महिला), आई.क्यू.फोइल (पुरुष), आई.क्यू.फोइल (महिला), फॉर्मूला काइट (पुरुष) और फॉर्मूला काइट (महिला) श्रेणियों में प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। दौड़ 13 मई से शुरू होने वाली एकल श्रृंखला में हो रही है, जिसके बाद 18 मई 24 को एक पदक दौड़ निर्धारित है।

दौड़ का संचालन अंतर्राष्ट्रीय दौड़ अधिकारियों और अंतर्राष्ट्रीय न्यायाधीशों की एक टीम द्वारा किया जा रहा है जिन्हें विश्व नौकायन, जो विश्वव्यापी नौकायन का शासी निकाय है, द्वारा नियुक्त किया गया है। भारतीय दौड़ अधिकारियों के अलावा, ऑस्ट्रेलिया, कोरिया और सिंगापुर से अंतर्राष्ट्रीय न्यायाधीश एक अंतर्राष्ट्रीय जूरी का हिस्सा होंगे। वे खेल की निष्पक्षता सुनिश्चित करने और दौड़ का संचालन अत्यधिक पेशेवर तरीके से करने के लिए अपनी सेवाएँ प्रदान करेंगे।