Skip to main content

Home Quick Menu

मापुटो, मोजाम्बिक में भा नौ पो तर्कश

मापुटो, मोजाम्बिक में भा नौ पो तर्कश

अफ्रीका, यूरोप और रूस में भारतीय नौसेना के प्रवासी परिनियोजन के भाग के रूप में, 25 सितंबर, 2019 को भारतीय नौसेना पोत तर्कश तीन दिवसीय यात्रा के लिए मापुटो, मोजाम्बिक पहुंची। कप्तान सतीश वासुदेव द्वारा संचालित भा नौ पो तर्कश भारतीय नौसेना की शक्तिशाली फ्रंटलाइन फ्रिगेट है जिसमें अलग-अलग दायरे के हथियार और सेंसर लगे हुए हैं। यह पोत भारतीय नौसेना के पश्चिमी बेड़े का भाग है और ध्वजाधिकारी कमांडिंग-इन-चीफ, पश्चिमी नौसेना कमान, मुंबई के परिचालानात्मक कमान में शामिल है।

पोर्ट कॉल के दौरान, कमान अधिकारी राष्ट्रीय रक्षा मंत्री, मोजाम्बिक सरकार, जनरल स्टाफ के अध्यक्ष, मोजाम्बिक रक्षा बल और मोजाम्बिक नौसेना के कमांडर सहित मोजाम्बिक के अनेक गणमान्य व्यक्तियों और सरकारी अधिकारियों से औपचारिक मुलाकात करेंगे। दोनों नौसेना के बीच सहयोग को और बढ़ाने के लिए मोजाम्बिक नौसेना के साथ पेशेवर बातचीत की योजना बनाई गई है। इसके अतिरिक्त, सामाजिक जुड़ाव, खेल कार्यक्रम और सर्वोत्तम प्रक्रियायों का साझाकरण भी दोनों नौसेनाओं के बीच किया जाएगा। इसके बाद, 27 सितंबर, 2019 को पोत को आगंतुकों के लिए खुला रखा जाएगा।

मोजाम्बिक और भारत ने लोकतंत्र, विकास और धर्मनिरपेक्षता के सामान्य महत्वों को साझा करते हुए पारंपरिक रूप से बेहतरीन और मैत्रीपूर्ण द्विपक्षीय संबंध बनाए हैं। नियमित रूप से दोनों देशों के बीच कई क्षेत्रों में उच्च स्तरीय विनिमय और वार्ता होती रहती है। नियमित संयुक्त रक्षा कार्य समूह की बैठकों के माध्यम से द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को आगे बढ़ाया जा रहा है। मार्च 2019 में, प्रथम प्रशिक्षण स्कवॉड्रन की भारतीय नौसेना पोतों सुजाता, शार्दुल, मगर और आईसीजीएस सारथी ने बीरा में एक पोर्ट कॉल में भाग लिया और चक्रवात इडाई के आने के बाद स्थानीय लोगों को मानवीय सहायता और आपदा राहत सामग्री प्रदान की।

भारतीय नौसेना के पोत नियमित रूप से विदेशों में परिनियोजित हैं क्योंकि यह 'ब्रिड्जस ऑफ़ फ्रेंडशिप’ का निर्माण करने और मित्र देशों के साथ अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को सुदृढ़ बनाने के भारतीय नौसेना के लक्ष्य का भाग है।