Skip to main content

Home Quick Menu

तारिणी चालक दल के साथ सी.एन.एस. की वार्ता

एडमिरल आर हरि कुमार, सी.एन.एस. ने 2 जनवरी 2023 को केप 2 रियो रेस के लिए फ्लैग-ऑफ से पूर्व टीम तारिणी के साथ बातचीत की। उन्हें अब तक की यात्रा पर बधाई देते हुए उन्होने लगभग 6500 किलोमीटर की दूरी को कवर करने वाली सबसे कठिन ट्रांस-अटलांटिक दौड़ में से एक के लिए शुभकामनाएं दीं। यह भारतीय नौसेना की चौथी और आई.एन.एस.वी. तारिणी की पहली भागीदारी है और एकल परिभ्रमण के लिए दो महिला अधिकारियों के प्रशिक्षण की दिशा में एक मील का पत्थर है।