14 जनवरी 2023 को सातवें सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस के उपलक्ष्य में, 120 आई.एन.एफ. बी.एन. (टी.ए.) बिहार ग्राउंड, भुवनेश्वर में सभी पूर्व सैनिकों और वीर नारियों / सहारा महिलाओं के लिए पूर्वी नौसेना कमान के तत्वावधान में नौसेना प्रभारी अधिकारी (ओडिशा) द्वारा एक ई.एस.एम. रैली सह पूर्व सैनिक दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। रैली में सरकारी नीतियों, पेंशन, स्पर्श, ई.सी.एच.एस., पुनर्वास और एस.बी.आई. हेल्प डेस्क से संबंधित सभी शिकायतों के शीघ्र समाधान की सुविधा के लिए विभिन्न स्टॉल होंगे। ब्रिगेडियर विग्नेश महंती, एस. एम., कमांडर सी. ओ. एस. ए. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।