Skip to main content

Home Quick Menu

एयर ऑपरेशन अधिकारियों की पासिंग आउट परेड

13 जनवरी 2023 को भा.नौ.पो. गरुड़, नौसेना बेस, कोच्चि में एयर ऑपरेशन अधिकारियों के स्नातक समारोह को चिन्हित करने के लिए एक पी.ओ.पी. का आयोजन किया गया। भारतीय नौसेना के 14 अधिकारियों सहित चार महिला अधिकारियों, तीन आई.सी.जी. अधिकारियों और दो श्रीलंकाई नौसेना अधिकारियों ने नौसेना एयर ऑपरेशन स्कूल से स्नातक किया। इन अधिकारियों को रियर एडमिरल अजय डी. थियोफिलस, डिप्टी कमांडेंट, आई.एन.ए. द्वारा प्रतिष्ठित 'गोल्डन विंग्स' से सम्मानित किया गया। नए निपुण अधिकारियों को एयर वॉरफेयर और पनडुब्बी रोधी युद्ध में रणनीति सहित फ्लाइंग थ्योरी और प्रैक्टिकल में प्रशिक्षित किया गया। ये अधिकारी भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक बल के फ्रंटलाइन एयर स्क्वाड्रनों में शामिल होंगे।