Skip to main content

थियेटर लेवल ऑपरेशनल रेडिनेस एक्सरसाइज (ट्रोपेक्स-23) भारतीय नौसेना का सबसे बड़ा युद्ध खेल

भारतीय नौसेना के प्रमुख समुद्री अभ्यास ट्रोपेक्स का 2023 संस्करण वर्तमान में हिंद महासागर क्षेत्र में चल रहा है। यह ऑपरेशनल स्तर की कवायद द्विवार्षिक रूप से आयोजित की जाती है और इसमें न केवल सभी भारतीय नौसेना इकाइयों बल्कि भारतीय सेना, भारतीय वायु सेना और तटरक्षक परिसंपत्तियों की भी भागीदारी होती है।

ट्रोपेक्स 23 का आयोजन तीन महीने की अवधि जनवरी - मार्च 2023 तक किया जा रहा है। इस अभ्यास के हिस्से के रूप में, भारतीय नौसेना के सभी सतह लड़ाकू जिसमें विध्वंसक, फ्रिगेट, कोर्वेट्स के साथ-साथ पनडुब्बियां और विमान शामिल हैं, को नौसेना के ऑपरेशन की अवधारणा को सुदृढ़ और परिष्कृत करने के लिए मिश्रित समुद्री सामरिक तैनाती के माध्यम से रखा गया है, जिसमें ऑपरेशनल रसद और अन्य सेवाओं के साथ अंतर-संचालन शामिल है। यह अभ्यास बंदरगाह और समुद्र दोनों में विभिन्न चरणों में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें लाइव हथियार फायरिंग सहित युद्ध अभियानों के विभिन्न पहलुओं को शामिल किया गया है।

पिछले कुछ वर्षों के दौरान इस अभ्यास से भारतीय नौसेना के संयुक्त बेड़े की बहु-खतरे वाले माहौल में लड़ाकू तत्परता की तैयारी का परीक्षण करने का अवसर मिलता है। समुद्री अभ्यास भारतीय सेना, भारतीय वायु सेना और तटरक्षक बल के साथ सामरिक स्तर की बातचीत की सुविधा भी प्रदान करता है, जो एक मिश्रित वातावरण में पारस्परिकता और संयुक्त ऑपरेशंस को और मजबूत करेगा।