Skip to main content

Home Quick Menu

एम्फेक्स 2023

सबसे बड़ा द्विवार्षिक त्रि-सेवा उभयचर अभ्यास एम्फेक्स 2023, आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में आयोजित किया गया। इस अभ्यास में भारतीय सेना के कई सैनिक, भारतीय नौसेना के उभयचर जहाज और आई.ए.एफ. के विमान शामिल हुए। एम्फेक्स 2023 में सभी डोमेन में मिश्रित अभ्यास शामिल थे, जिन्होंने उभयचर संचालन के पूर्ण स्पेक्ट्रम को करने के लिए तीनों सेवाओं के बीच उच्च स्तर की तैयारी और समन्वय का प्रदर्शन किया और उसे सुदृढ़ किया।