Skip to main content

Home Quick Menu

गणतंत्र दिवस के अवसर पर आई.एन.ए. में पुष्पांजलि समारोह और समारोहिक परेड का आयोजन

भारत के 74वें गणतंत्र दिवस 2023 की स्‍मृति में 26 जनवरी 2023 को आई.एन.ए. में पुष्‍पांजलि समारोह और स्‍टेशन सेरेमोनियल परेड का आयोजन किया गया।  कमांडेंट, डिप्टी कमांडेंट, प्रिंसिपल आई.एन.ए. और भा.नौ.पो. जमोरिन और आई.एन.एच.एस. नवजीवनी के कमांडिंग ऑफिसर्स ने इस अवसर पर राष्ट्र के लिए अपना जीवन बलिदान करने वाले सभी सैनिकों की स्मृति में युद्ध स्मारक प्रेरणा स्थल में माल्यार्पण किया। स्टेशन एझिमाला के सभी सेवा कर्मियों ने औपचारिक परेड में भाग लिया, जिसकी समीक्षा वाइस एडमिरल पुनीत के बहल, कमांडेंट, आई.एन.ए. द्वारा की गई। परेड में स्टेशन के सेवा कर्मियों और रक्षा नागरिकों के परिवार शामिल थे। एक बाराखाना भी आयोजित किया गया जहां कमांडेंट, आई.एन.ए. ने स्टेशन की सेवा और नागरिक कर्मियों के साथ बातचीत की।