विश्व कप विजेता भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम का हिस्सा रहीं भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी सुश्री एम.डी. शबनम के शानदार प्रयासों का सम्मान करने के लिए 4 फरवरी 2023 को एम.ओ., विशाखापट्टनम में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। स्टार क्रिकेटर के माता-पिता दोनों वर्तमान में विशाखापट्टनम में नौसेना प्रतिष्ठान में काम कर रहे हैं। सभी अधिकारियों, नाविकों, रक्षा नागरिक कर्मचारियों और यूनिट के डी.एस.सी. कर्मियों ने सुश्री शबनम को बधाई दी और आने वाले वर्षों में उनकी अधिक सफलता और बड़े गौरव की कामना की।