पूर्वी नौसेना कमान द्वारा दिग्गज नाविकों के फोरम वी.एस.एफ. की जनरल बॉडी मीटिंग 3 फरवरी 2023 को समुद्रिका सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रियर एडमिरल संदीप प्रधान सी.एस.ओ. (पी. एंड. ए.) ने की और इसमें विशाखापट्टनम और उसके आसपास रहने वाले 300 से अधिक नौसेना के पूर्व दिग्गज नाविकों और सहारा महिलाओं ने भाग लिया। पूर्व दिग्गजों को भूतपूर्व सैनिकों के स्वास्थ्य और कल्याण से संबंधित सूचना को क्षेत्रीय निदेशक, ई.सी.एच.एस. (विजाग) और कमांड रेजिमेंटल सिस्टम अधिकारी द्वारा दिया गया। संबंधित अधिकारियों की प्रस्तुतियों से संगठनों की पिछले वर्ष की गतिविधियों और उपलब्धियों का पता चला। पूर्व दिग्गजों और सहारा महिलाओं के संबंध में भारतीय नौसेना और मुख्यालय, पूर्वी नौसेना कमान की विभिन्न पहलों और भविष्य की योजनाओं के बारे में सभा को सूचित किया गया। ई.सी.एच.एस., सी.आर.एस.ओ., आई.एन.सी.एस., पॉलीक्लिनिक, एस.बी.आई., पी.एन.बी. और नव पेन के हेल्पडेस्क ने दिग्गजों द्वारा सामना किए जाने वाले मुद्दों का समाधान प्रदान किया। इस कार्यक्रम का समापन वाइस एडमिरल बिस्वजीत दासगुप्ता फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ, पूर्वी नौसेना कमान और वरिष्ठ नौसैनिक गणमान्य व्यक्तियों के साथ पूर्व दिग्गज और सहारा महिलाओं की बातचीत के साथ हुआ।