Skip to main content

भा.नौ.पो. डेगा पर स्कूल के बच्चों और शिक्षकों की शैक्षिक यात्रा

11 फरवरी 2023 को भा.नौ.पो. डेगा में स्कूली बच्चों और शिक्षकों के लिए एक शैक्षिक यात्रा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विशाखापट्टनम के विस्वोदय स्कूल के 35 से अधिक बच्चों और 8 स्टाफ कर्मचारियों ने भाग लिया। इस यात्रा का उद्देश्य नौसेना विमानन और राष्ट्रीय समुद्री हितों की रक्षा में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जानकारी देना था। इस दिशा में, छात्रों को भा.नौ.पो. डेगा पर स्थित विभिन्न नौसेना विमानों के साथ उनकी भूमिकाओं और क्षमताओं के बारे में जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में हवाई यातायात सेवाओं का एक निर्देशित दौरा, वायु सुरक्षा उपकरणों का प्रदर्शन और सी.पी.आर. का प्रदर्शन भी शामिल था। इस यात्रा ने छात्रों को नौसेना समुदाय के साथ बातचीत करने और उन्हें भारतीय नौसेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करने के लिए एक मंच प्रदान किया।