Skip to main content

Home Quick Menu

भा.नौ.पो. चिल्का में अंतर-मंडल क्रॉस कंट्री

12 फरवरी 2023 को भा.नौ.पो. चिल्का में अंतर-मंडल क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में 245 महिला अग्निवीर सहित 2465 अग्निवीरों ने स्टेशन चिल्का के कर्मियों के साथ भाग लिया। यह दौड़ न केवल सहनशक़्ति की कसौटी थी बल्कि प्रशिक्षणार्थियों की शारीरिक और मानसिक शक़्ति, सौहार्द, संकल्प और संघर्ष की भावना का संपूर्ण मूल्यांकन थी। अकबर डिवीजन ने अंतर-मंडल क्रॉस कंट्री जीती जबकि एकलव्य डिवीजन द्वितीय स्थान पर रहा। व्यक्तिगत श्रेणी में रवि कुमार, अग्निवीर (एस.एस.आर.) ने पहला स्थान हासिल किया और गवडे विशाल कृष्णा, अग्निवीर (एस.एस.आर.) दूसरे स्थान पर रहे। महिला अग्निवीर में पहला स्थान निकिता, अग्निवीर (एस.एस.आर.) और दूसरा स्थान रितु, अग्निवीर (एस.एस.आर.) ने प्राप्त किया। कमोडोर एन.पी. प्रदीप, भा.नौ.पो. चिल्का के कमांडिंग ऑफिसर ने इस कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाई और पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया।