वाई.ए.आई. सेलिंग चैंपियनशिप 2023 को 7-13 फरवरी 2023 तक गिरगांव चौपाटी में आर्मी याचिंग नोड, मुंबई द्वारा आयोजित किया गया। यह आयोजन सितंबर 2023 में चीन में होने वाले आगामी एशियाई खेलों के लिए तीसरा परीक्षण और जूनियर और सीनियर दोनों वर्गों के लिए एक रैंकिंग कार्यक्रम था।
पूरे देश के 16 अलग-अलग क्लबों के 189 प्रतिभागियों ने इस सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रम में भाग लिया। इसमें देश में पहली बार फॉर्मूला काइट का परिचय और भागीदारी शामिल थी। इस आयोजन में 14 वर्ग की नावें शामिल थीं, जिनमें वरिष्ठ वर्ग में आई.एल.सी.ए. 7, आई.एल.सी.ए. 6, 49ई.आर., 49ई.आर.एफ.एक्स., 470 (मिश्रित), नाक्रा 17 (मिश्रित), आर.एस.: एक्स (पुरुष और महिलाएं), आई.क्यू. फ़ॉइल (पुरुष और महिलाएं), फॉर्मूला काइट (पुरुष और महिलाएं) और जूनियर वर्गों में आई.एल.सी.ए. 4 (लड़कों और लड़कियों) थी, जिसमें भारत भर में 12 विभिन्न प्रशिक्षण और नौकायन क्लबों के लगभग 140 प्रतिभागी शामिल थे।
मौसम ने कार्यक्रम में मध्यम से तेज हवाओं के साथ सभी नाविकों को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की सही स्थिति प्रदान की। मुंबई के नागरिक भी क्वीन्स नेकलेस के चारों ओर सीधे चौपाटी बीच से दिखाई देने वाले कार्यक्रम का आनंद ले सकते हैं।
सेना नौकायन नोड के नाविकों ने इस कार्यक्रम में पांच स्वर्ण, पांच रजत और चार कांस्य पदक जीते और लेजर, नाक्रा 17, आई.क्यू. फोइल और आर.एस.-एक्स वर्गों में एशियाई खेल 2023 के लिए बर्थ बुक की, जिसमें भाई-बहन की जोड़ी विष्णु सरवनन और राम्या सरवनन दोनों ने एशियाई खेलों के लिए रास्ता साफ किया।
कार्यक्रम के अंतिम परिणाम इस प्रकार हैं:-
आई.एल.सी.ए. 4 लड़कियां
आर.एस.: एक्स महिला
आई.एल.सी.ए. 6
आईक्यू फॉयल महिला
49ईआर
49ईआर एफएक्स
470 मिश्रित वर्ग
फॉर्मूला काइट
आई.एल.सी ए 4 लड़के
आर.एस.:एक्स पुरुष
आई.क्यू. फॉयल पुरुष
नाक्रा 17
आई.एल.सी.ए. 7