Skip to main content

Home Quick Menu

गोला-बारूद सह टारपीडो सह मिसाइल (ए.सी.टी.सी.एम.) बार्ज, यार्ड 125 एल.एस.ए.एम. 15 को कैप्टन प्रशांत सक्सेना द्वारा लॉन्च किया गया

गोला-बारूद सह टारपीडो सह मिसाइल (ए.सी.टी.सी.एम.) बार्ज, यार्ड 125 एल.एस.ए.एम. 15 को कैप्टन प्रशांत सक्सेना, ए.डब्ल्यू.पी.एस. मुंबई द्वारा 10 फरवरी 2023 को मैसर्स सूर्यदीप्त प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, ठाणे में लॉन्च किया गया। स्वदेशी निर्माताओं से प्राप्त सभी प्रमुख और सहायक उपकरणों / प्रणालियों के साथ, यह बार्ज रक्षा मंत्रालय की मेक इन इंडिया पहल का प्रमुख गर्वित ध्वजवाहक है। 11 x ए.सी.टी.सी.एम. बार्ज के निर्माण के लिए अनुबंध को मैसर्स सूर्यदीप्त प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, ठाणे, के साथ साइन किया गया। ए.सी.टी.सी.एम. बार्ज की उपलब्धता भारतीय नौसेना के जहाजों को जेटी और बाहरी बंदरगाहों दोनों में सामग्री/गोला-बारूद के परिवहन, लदान और उतराई की सुविधा प्रदान करके भारतीय नौसेना की सामरिक प्रतिबद्धताओं को गति प्रदान करेगी।