Skip to main content

Home Quick Menu

भारतीय नौसेना के डोर्नियर द्वारा अगत्ती द्वीप से रात्रि चिकित्सा निकासी

लक्षद्वीप प्रशासन के यू.टी. से प्राप्त अनुरोध के आधार पर, दक्षिणी नौसेना कमान द्वारा 15 से 16 फरवरी 2023 की रात सिर में गंभीर चोट लगने पर 19 वर्षीय लड़के की त्वरित चिकित्सा निकासी की गई। मरीज को अगत्ती द्वीप से एयरलिफ्ट किया गया और भा.नौ.पो. गरुड़ के नौसेना डोर्नियर द्वारा कोच्चि स्थानांतरित किया गया। अक्टूबर 2022 में भारतीय नौसेना द्वारा शुरू किए गए अगत्ती हवाई क्षेत्र से रात में उड़ान संचालन की सुविधा के कारण यह रात्रि हताहत निकासी संभव हो सकी। रात को अगत्ती हवाई क्षेत्र के संचालन की दिशा में किए गए प्रयासों ने इस प्रकार त्वरित मानवतावादी और हताहतों को निकालने के मिशन के लिए मार्ग प्रशस्त किया है।