Skip to main content

Home Quick Menu

नौसेना प्रमुख ने भा.नौ.पो. निरीक्षक का दौरा किया

एडमिरल आर. हरि कुमार सी.एन.एस. ने 20 फरवरी, 2023 को कोच्चि में दक्षिणी नौसेना कमान के अंतर्गत भा.नौ.पो. निरीक्षक का दौरा किया। नौसेना प्रमुख ने अरब सागर में 219 मीटर की गहराई पर बचाव अभियान में शामिल जहाज की डाइविंग टीम के साथ बातचीत की। जहाज के चालक दल को संबोधित करते हुए, सी.एन.एस. ने जहाज के पुराने होने और उम्र के बावजूद गहरी गोताखोरी के संचालन में जहाज के समर्पित प्रयास की सराहना की। उन्होंने ‘मैन बिहाइंड द मशीन’ की अटूट भावना का आह्वान किया और गोताखोरों की प्रशंसा की। भा.नौ.पो. निरीक्षक पर उनकी यात्रा के दौरान पोत को एडमिरल आर. हरि कुमार द्वारा मौके पर नौसेना स्टाफ यूनिट प्रशस्ति पत्र  से सम्मानित किया गया।