Skip to main content

भा.नौ.पो. तीर की 37वीं वर्षगांठ

दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि में स्थित एक स्वदेशी रूप से निर्मित कैडेट प्रशिक्षण जहाज भा.नौ.पो. तीर ने 21 फरवरी 2023 को अपनी 37 वीं वर्षगांठ मनाई। एम.डी.एल. द्वारा निर्मित इस जहाज ने भारतीय नौसेना और मित्र देशों के 4000 से अधिक अधिकारी प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। भा.नौ.पो. तीर 1 अप्रैल 1986 को प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन में शामिल हुआ। समुद्री कूटनीति को बढ़ाने और लंबी दूरी की प्रशिक्षण तैनाती के लिए, जहाज ने 6,00,000 एन.एम. से अधिक की दूरी तय की और 25 से अधिक विदेशी देशों का दौरा किया। 37वीं वर्षगांठ की गतिविधियों के एक भाग के रूप में, 19 फरवरी 2023 को फोर्ट कोच्चि समुद्र तट पर जहाज द्वारा एक वॉकथॉन सह तटीय सफाई अभियान चलाया गया। 20 फरवरी 2023 को क्रीसेंट गर्ल्स होम, फोर्ट कोच्चि में एक आउटरीच कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें वासियों को व्यवस्था और उपयोगी वस्तुओं के संदर्भ में सहायता प्रदान की गई।