Skip to main content

Home Quick Menu

मणिपुर के स्कूली बच्चों की भा.नौ.पो. नेताजी सुभाष यात्रा

मणिपुर के माछी गवर्नमेंट हाई स्कूल, माछी गांव के 20 छात्रों ने 27 फरवरी 2023 को असम राइफल्स द्वारा आयोजित "राष्ट्रीय एकता यात्रा" के हिस्से के रूप में कोलकाता में एक प्रमुख भारतीय नौसेना प्रतिष्ठान भा.नौ.पो. नेताजी सुभाष का दौरा किया। यात्रा के दौरान, प्रतिभागियों को नौसेना बेस का एक निर्देशित दौरा कराया गया। उन्हें देश के समुद्री हितों और सुरक्षा को सुरक्षित करने में भारतीय नौसेना, इसकी भूमिकाओं और क्षमताओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया। उन्हें शैक्षिक योग्यता, आयु मानदंड और अन्य आवश्यकताओं के विवरण के साथ उपलब्ध विभिन्न रोजगार अवसरों के बारे में भी सूचित किया गया। इस यात्रा का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देना और युवाओं में देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देना था।