Skip to main content

कुमारगुरु इंस्टीट्यूशन, कोयंबटूर में डिफेंस कैरियर एक्सपो 2023

भारतीय नौसेना के बारे में युवाओं को जानकारी देने के लिए दक्षिणी नौसेना कमान आउटरीच गतिविधियों के हिस्से के रूप में, 1 मार्च 2023 को कुमारगुरु इंस्टीट्यूशन, कोयंबटूर में आयोजित डिफेंस कैरियर एक्सपो 2023 में एक भर्ती प्रचार और प्रेरणा स्टाल स्थापित किया गया। इस प्रदर्शनी ने भारतीय नौसेना में विभिन्न अवसरों की झलक दिखाने के लिए कॉलेज के छात्रों को एक मंच प्रदान किया। नौसेना प्रचार स्टाल भा.नौ.पो. अग्रणी द्वारा स्थापित किया गया जिसने भारतीय नौसेना की सतह, उप सतह और विमानन परिसंपत्तियों के विभिन्न प्रकार के प्रदर्शन दिखाए गए। 200 से अधिक युवाओं और 500 एन.सी.सी. कैडेटों ने नौसेना के स्टाल का दौरा किया, जिन्हें विभिन्न प्रवेश योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्घाटन अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में रियर एडमिरल फिलिपोस पी.जी. (सेवानिवृत्त) द्वारा किया गया।