Skip to main content

भारतीय नौसेना ने गोवा के वनों में आग बुझाने में सहायता की

म्हादेई वन्यजीव अभयारण्य, मोरलेम और कोरतलीम सहित गोवा में कई स्थानों पर बड़ी वन आग के बारे में  सिविल अधिकारियों द्वारा सूचित किया गया। जिला प्रशासन से प्राप्त अनुरोध पर, भारतीय नौसेना ने आग पर काबू पाने के लिए अपनी परिसंपत्तियों की तैनाती की। क्षेत्र का सर्वेक्षण करने और आग की जगह का पता लगाने के लिए 7 मार्च 2023 को एक डोर्नियर उड़ाया गया। इसके बाद कोच्चि और मुंबई स्थित नौसेना इकाइयों से अग्निशमन उपकरण मंगवाए गए और नौसेना के सीकिंग विमान द्वारा आग बुझाने के लिए कई उड़ानें भरी गईं। हेलीकॉप्टरों ने 8 मार्च 2023 को कई मिशनों में उड़ान भरी और प्रभावित क्षेत्रों म्हादेई, कोरतलीम और मोर्लम में 26 उड़ान भरकर लगभग 17 टन पानी का छिड़काव किया। जटिल ऑपरेशन के लिए पास के एक जल निकाय से पानी लेना आवश्यक था और इसे दुर्गम इलाके में प्रभावित क्षेत्र पर छोड़ना था। इस ऑपरेशन के लिए हेलीकॉप्टरों द्वारा उपयोग किए जाने वाले विशेष गियर एल.ए.ए.एल.डी.ई. (लार्ज एरिया एरियल लिक्विड डिस्पर्सन इक्विपमेंट) को नौसेना द्वारा मुंबई और कोच्चि से मंगाया गया। भारतीय नौसेना के हेलीकॉप्टरों ने राज्य के अधिकारियों और वन अधिकारियों के साथ समन्वय में 7 मार्च 2023 की सुबह से इन अभियानों को अंजाम दिया। 9 मार्च 2023 को भी सीकिंग हेलीकॉप्टरों द्वारा तीन उड़ानें भरी गईं। आई.ए.एफ. ने भी अपने एम.आई.-17 हेलीकॉप्टरो द्वारा सर्वेक्षण के साथ-साथ अग्निशमन में प्रयासों में साथ दिया।