अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के एक हिस्से के रूप में, एन.एस.आर.वाई. कोच्चि ने यार्ड की महिला कर्मचारियों के लिए एक सप्ताह से अधिक समय तक विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया। इन कार्यक्रमों में महिलाओं के स्वास्थ्य और कल्याण पर व्याख्यान, कोविड के बाद स्वास्थ्य के मुद्दों, घरेलू हिंसा पर महिलाओं के अधिकार और कार्य-स्थल पर यौन शोषण शामिल थे। शारीरिक रूप से विकलांग महिलाओं के लिए घर का दौरा और सहायता, चिकित्सा शिविर और एक स्वास्थ्य वॉक का भी आयोजन किया गया। समापन समारोह में रियर एडमिरल सुबीर मुखर्जी, ए.एस.वाई. ने भाग लिया, जिसमें 2023 में सेवानिवृत्त होने वाली महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।