आई.एन.एस.वी. तारिणी ने 25 दिन पहले ब्राजील के रियो-डी.-जनेरियो से अटलांटिक महासागर को पार करने के बाद आज सुबह केप टाउन, दक्षिण अफ्रीका में प्रवेश किया। नौकायन वेसल केप टू. रियो रेस 2023 में भाग लेने के बाद भारत की वापसी पर है और इसके मई 2023 की शुरुआत में गोवा में प्रवेश करने की संभावना है।