Skip to main content

Home Quick Menu

मॉरीशस के तट रक्षक को प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन के जहाज ने सहायता प्रदान की

मॉरीशस में लंबी दूरी की प्रशिक्षण तैनाती पर भारतीय नौसेना के 1टी.एस. के जहाजों से अनुरोध किया गया कि वे ताइवानी मछली पकड़ने वाले जहाज यू. फेंग नं 67 से प्रदूषकों को हटाने के लिए मॉरीशस के तटरक्षक बल को सहायता प्रदान करें, जो दिसंबर 2022 में सेंट ब्रैंडन द्वीप पर तल से लग गया। मॉरीशस के तटरक्षक जहाज बाराकुडा के साथ, 1 टी.एस. जहाज 9 मार्च 2023 को द्वीप पर पहुंचा और 9 - 10 मार्च 2023 तक किए गए बचाव अभियान के लिए मछली पकड़ने के पोत पर हेलिकॉप्टर द्वारा एक संयुक्त टीम को उतार दिया। इस अभियान में 30 से अधिक हेलिकॉप्टर उड़ाने शामिल थीं, जिन्होंने 300 किलोग्राम से अधिक प्रदूषकों को निकाला।