Skip to main content

अभ्यास ला. पेरोस - 2023

भारतीय नौसेना के स्वदेशी रूप से निर्मित निर्देशित मिसाइल फ्रिगेट, भा.नौ.पो. सहयाद्री और फ्लीट टैंकर भा.नौ.पो. ज्योति ने 13 से 14 मार्च 2023 तक आयोजित बहुपक्षीय अभ्यास ला. पेरोस के तीसरे संस्करण में भाग लिया। इस अभ्यास का आयोजन आई.ओ.आर. में किया गया और इसका उद्देश्य इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में भाग लेने वाली नौसेनाओं के बीच समुद्री क्षेत्र में जागरूकता बढ़ाना और समुद्री समन्वय को बढ़ाना था। भारतीय नौसेना के जहाजों के अलावा, इस अभ्यास में आर.ए.एन. से एच.एम.ए.एस. पर्थ, फ्रांसीसी नौसेना से एफ.एस. डिक्समुड और एफ.एस. ला. फैयेट, जापानी मैरीटाइम सेल्फ डिफेंस फॉर्स से जे.एम.एस.डी.एफ. जहाज सुजुत्सुकी के साथ-साथ टाइप एस.एच. 60 जे. हेलीकॉप्टर, रॉयल नौसेना से एच.एम.एस. तेमर, संयुक्त राज्य अमेरिका नौसेना से यू.एस.एस. चार्ल्सटन की भागीदारी देखी गई। इस दो दिवसीय अभ्यास में सभी प्रतिभागी नौसेनाओं को आर.ए.एस., सतह युद्ध अभ्यास, वायु-रोधी और वायु-रक्षा अभ्यास, क्रॉस डेक हेलीकॉप्टर संचालन और निर्बाध समुद्री संचालन के लिए संयुक्त रूप से सामरिक युद्धाभ्यास सहित मिश्रित और उन्नत नौसैनिक अभियानों को उपयुक्त तरीके से करने का अवसर मिला।