1 टी.एस. जहाजों-भा.नौ.पो. तीर, भा.नौ.पो. सुजाता और आई.सी.जी.एस. सारथी ने 11 से 14 मार्च 2023 तक मॉरीशस के पोर्ट लुईस का दौरा किया। जहाजों ने 12 मार्च 2023 को 55 वें मॉरीशस राष्ट्रीय दिवस में भाग लिया, जिसमें जहाजों को समग्र रूप से तैयार किया गया और इन्हें आगंतुकों के लिए खुला रखा गया। 1000 से अधिक आगंतुकों ने 1टी.एस. जहाजों का दौरा किया। दोनों देशों के बीच मजबूत संबंधों की याद में भारतीय नौसेना बैंड और मॉरीशस पुलिस फोर्स बैंड का एक संयुक्त प्रदर्शन आयोजित किया गया। जहाजों ने मॉरीशस के तटरक्षक बल के साथ पेशेवर बातचीत, प्रशिक्षण आदान-प्रदान के साथ-साथ मैत्रीपूर्ण खेल भी किए। दौरे पर आए एम.एन.सी.जी. प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण के विभिन्न पहलुओं की एक अंतर्दृष्टि प्रदान की गई, जिसमें निगरानी, विद्युत, इंजीनियरिंग, विमानन और अग्निशमन और क्षति नियंत्रण शामिल थे। भारतीय प्रशिक्षुओं ने मॉरीशस के मैरीटाइम एयर स्क्वाड्रन, पुलिस मुख्यालय स्क्वाड्रन और तटरक्षक प्रशिक्षण स्कूल का दौरा किया। भा.नौ.पो. तीर पर एक स्वागत समारोह आयोजित किया गया जिसमें मॉरीशस के माननीय प्रधानमंत्री श्री. प्रविंद जगन्नाथ विशिष्ट अतिथि थे। इस अवसर पर अपने संबोधन के दौरान, माननीय प्रधानमंत्री ने सेंट ब्रैंडन द्वीप स्थित डूबे जहाज से प्रदूषकों को हटाने की दिशा में संयुक्त अभियान के दौरान प्रदान की गई सहायता के लिए भारतीय नौसेना के प्रयासों को स्वीकार किया। पसंदीदा सुरक्षा भागीदार के रूप में भारतीय नौसेना की प्रतिबद्धता के अनुरूप, 1टी.एस. ने एम.सी.जी.एस. बाराकुडा और संयुक्त ईईजेड सर्विलेंस के साथ पैसेज अभ्यास पैसेक्स कि