भारत-अमेरिका संयुक्त तकनीकी समूह (जे.टी.जी.) पहल के हिस्से के रूप में, 14 मार्च 2023 को नई दिल्ली में भारतीय नौसेना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समुद्री तकनीकी कार्य समूह (एम.टी.डब्ल्यू.जी.) के तहत चर्चा की गई। इस बैठक की सह-अध्यक्षता आई.एन. की ओर से रियर एडमिरल के. श्रीनिवास, सहायक मैटरियल प्रमुख (डॉकयार्ड एंड रिफिट्स) ने और अमेरिका की ओर से नौसेना अनुसंधान कार्यालय (ओ.एन.आर.) में नौसेना अनुसंधान प्रमुख रियर एडमिरल लोरिन सी. सेलबी ने की। अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख ने वाइस एडमिरल संदीप नैथानी, ए.वी.एस.एम., वी.एस.एम., मैटरियल प्रमुख, भारतीय नौसेना से भी मुलाकात की। बातचीत के दौरान, जहाज रखरखाव, इलेक्ट्रिक प्रोपल्शन और जहाज डिजाइन पर विशेष ध्यान देने के साथ आपसी सहयोग के क्षेत्रों पर विचार-विमर्श किया गया।