Skip to main content

भारतीय नौसेना 'सम नो. वरुणा' कोस्टल कार रैली का संचालन करेगी

तटीय मोटर कार अभियान पूरे भारतीय तट को कवर करेगा

कोलकाता, पश्चिम बंगाल (26 मार्च 2023) से लखपत, गुजरात (19 अप्रैल 2023) तक

समुद्री व्यापार ने राष्ट्र की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और 5 अप्रैल 2022 को 59वें. समुद्री दिवस के अवसर पर अपने भाषण के दौरान प्रधान मंत्री श्री. नरेंद्र मोदी द्वारा इस पर जोर दिया गया था। राष्ट्र की सुरक्षा और रक्षण सुनिश्चित करते हुए भारतीय नौसेना हमारे सामुद्रिक व्यापार की सुरक्षा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

तीनों ओर से समुद्र से घिरा भारत का समुद्र तट लगभग 7500 किलोमीटर का है जो चीन और पाकिस्तान के साथ साझा की जाने वाली भूमि सीमाओं से अधिक है। समुद्री राष्ट्र को जगाने और समुद्री चेतना को प्रोत्साहित करने के लिए, नेवी वेलफेयर एंड वेलनेस एसोसिएशन (एन.डब्ल्यू.डब्ल्यू.ए.) के सहयोग से भारतीय नौसेना मार्च 2023 में पूरे भारतीय समुद्र तट को कवर करते हुए एक समुद्री जागरूकता तटीय मोटर कार अभियान "सम नो. वरुणा" का आयोजन कर रही है। अभियान के उद्देश्यों में शामिल हैं:

(a). आजादी का अमृत महोत्सव मनाना।

(b). अग्नि पथ योजना सहित नौसेना द्वारा प्रदान किए जाने वाले विभिन्न रोजगार अवसरों के बारे में मार्ग में जागरूकता अभियान चलाना।

(c). सेवारत महिला अधिकारियों और नौसेना कर्मियों की पत्नियों की भागीदारी से 'नारी शक्ति' का प्रदर्शन।

(d). युवा पीढ़ी को भारतीय नौसेना में शामिल होने को प्रेरित करने के लिए साहस की भावना पैदा करना।

(e). मार्ग में नौसेना के दिग्गजों / वीर नारियों के साथ बातचीत ।

(f). विभिन्न बंदरगाहों, किलों, लाइट हाउसों, हैरिटेज गांवों, समुद्र तटों आदि को कवर करके समृद्ध समुद्री विरासत और समुद्री इतिहास के पुनरुद्धार के बारे में जागरूकता फैलाना।

इस अभियान के लिए यह योजना है:-

(a). 26 मार्च, 2023 को कोलकाता के भा.नौ.पो. नेताजी सुभाष से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करना और 19 अप्रैल, 2023 को लखपत गुजरात में रैली की समाप्ति।

(b). भारतीय नौसेना के अग्निवीर जवानों के पहले बैच (28 मार्च 2023) की पासिंग आउट के ऐतिहासिक अवसर पर भा.नौ.पो. चिल्का पहुंचना।

(c). अग्निपथ योजना सहित नौसेना में रोजगार के अवसरों के बारे में जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से मार्ग में शहरों / गांवों में जागरूकता अभियान चलाना।

(d). सामुदायिक विकास और सशक्तिकरण के सदाचार को ध्यान में रखते हुए विभिन्न वृद्धाश्रमों, अनाथालयों, विशेष बच्चों के लिए स्कूल में एन.डब्ल्यू.डब्ल्यू.ए. आउटरीच गतिविधियों का संचालन।

(e). मार्ग में समुद्र तटों पर तटीय सफाई करना और पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना।

(f). रैली मार्ग के साथ-साथ किलों/लाइट हाउसों/समुद्री महत्व के स्थानों की यात्रा करना और हमारी समृद्ध समुद्री विरासत के बारे में जागरूकता फैलाना।

25 दिनों में सभी तटीय राज्यों से गुजरते हुए लगभग 7500 किलोमीटर के इस अभियान की योजना मेसर्स महिंद्रा के साथ मिलकर बनाई गई है, जो मास्टरकार्ड इंडिया और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ईंधन साझेदार के रूप में) के साथ 12 वाहनों का बेड़ा प्रदान कर रहे हैं।