Skip to main content

'नौसेना जहाजों और सहायक बलों के लिए वर्गीकरण नियम और उन्नत प्रौद्योगिकी' पर सम्मेलन का दूसरा संस्करण

आई.एच.क्यू. एम.ओ.डी. (एन.) के नौसेना वास्तुकला निदेशालय द्वारा 'नौसेना जहाजों और सहायक बलों के लिए वर्गीकरण नियम और उन्नत प्रौद्योगिकियों' पर सम्मेलन का दूसरा संस्करण 27 - 28 जून 2023 को आयोजित किया गया। सम्मेलन का उद्घाटन वाइस एडमिरल संदीप नैथानी, सी.ओ.एम. ने किया। भारतीय नौसेना, भारतीय तटरक्षक, डी.आर.डी.ओ. प्रयोगशालाओं, वर्गीकरण सोसायटी, भारतीय शिपयार्डों की विभिन्न इकाइयों के प्रतिनिधियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। इस सम्मेलन ने स्वदेशी युद्धपोत निर्माण और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप इसके रखरखाव को बढ़ावा देने के लिए वर्ग सोसाइटियों की भूमिका में प्रगति को समझने के लिए एक मंच प्रदान किया। सम्मेलन में स्वायत्त और मानव रहित पोत, नौसेना सबमरीन कोड, हरित प्रौद्योगिकी और दीर्घकालिक जहाज रखरखाव पर सत्रों को शामिल किया गया, जिन्हें वर्ग सोसायटी आई.आर. वर्ग लॉयड्स रजिस्टर ए.बी.एस. वर्ग एन.के. आर.आई.एन.ए. डी.एन.वी. ब्यूरोवरिटास के प्रख्यात वक्ताओं द्वारा प्रस्तुत किया गया। सम्मेलन के दौरान, वर्ग सोसाइटियों ने हरित प्रौद्योगिकी, डीकार्बोनाइजेशन तथा भविष्य की अवधारणाओं जैसे कि डिजिटल ट्विन्स ऑटोनोमस पोत का उपयोग करके गुणात्मक परिवर्तन प्रदान करने में अपनी क्षमताओं पर भी प्रकाश डाला। रियर एडमिरल के श्रीनिवास, ए.सी.ओ.एम. (डी. एंड. आर.) ने सम्मेलन का समापन भाषण दिया।