Skip to main content

अपतटीय आकस्मिक घटनाओं के उपायों की समीक्षा

क्षेत्रीय आकस्मिकता समिति आर.सी.सी., पश्चिम ने वाइस एडमिरल संजय भल्ला सी.ओ.एस. पश्चिमी नौसेना कमान, मुंबई की अध्यक्षता में 27 जून 2023 को जे.ओ.सी. मुंबई में आयोजित अपनी 44वीं बैठक में भारत के पश्चिमी तट पर अपतटीय परिसंपत्तियों के लिए सुरक्षा उपायों और आकस्मिक योजनाओं की समीक्षा की। भारतीय नौसेना के नेतृत्व में, आर.सी.सी. के पास विभिन्न समुद्री और अन्य एजेंसियों जैसे भारतीय वायु सेना, तटरक्षक, ओ.एन.जी.सी., बंदरगाह प्राधिकरण, सीमा शुल्क, पुलिस, मत्स्य पालन और निजी तेल और गैस अन्वेषण ऑपरेटर्स के सदस्य हैं, जो अपतटीय प्रतिष्ठानों में आकस्मिक घटनाओं और आपदा राहत के लिए बहु-एजेंसी प्रतिक्रियाओं का समन्वय करते हैं।