कमोडोर वी.जेड. जॉब ने 30 जून 2023 को भा.नौ.पो. वेंदुरुथी और स्टेशन कमांडर, कोच्चि क्षेत्र के कमांडिंग ऑफिसर के रूप में पदभार संभाला। वह उस 80 वर्षीय प्रतिष्ठान के 46वें. कमांडिंग अधिकारी हैं जो कोच्चि और उसके आसपास नौसेना इकाइयों का आधार है। एक ‘गनरी एंड मिसाइल वारफेयर’ विशेषज्ञ', वह 1 जुलाई 1995 को भारतीय नौसेना में कमीशन हुए थे। अधिकारी एन.डी.ए., डी.एस.एस.सी., वेलिंगटन और एन.डब्ल्यू.सी., गोवा के पूर्व छात्र हैं। उन्होंने चार जहाजों की कमान संभाली है जिनमें भा.नौ.पो. कुलिश और भा.नौ.पो. तीर शामिल हैं। अधिकारी ने वरिष्ठ अधिकारी 1टी.एस., डी.एन.टी. में निदेशक, आई.एच.क्यू. एम.ओ.डी. (नौसेना) में डी.एफ.सी. और इंटेक के संयुक्त निदेशक के रूप में महत्वपूर्ण नियुक्तियां प्राप्त की हैं। वेंदुरुथी के कमान अधिकारी के रूप में पदभार संभालने से पहले, वह कोच्चि फोर्ट में भारतीय नौसेना के मिसाइल और गनरी स्कूल, भा.नौ.पो. द्रोणाचार्य के कमांडिंग ऑफिसर थे। वह कमोडोर दीपक कुमार की जगह लेंगे, जो 34 साल से अधिक की सक्रिय सेवा पूरी करने के बाद नौसेना से सेवानिवृत्त हुए।