Skip to main content

दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि के एस.एन.ओ.एम. में सेशेल्स का राष्ट्रीय दिवस मनाया गया

29 जून 2023 को दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि के एस.एन.ओ.एम. में सेशेल्स का राष्ट्रीय दिवस मनाया गया। दक्षिणी नौसेना कमान में प्रशिक्षण प्राप्त सेशेल्स पीपुल्स डिफेंस फोर्स (एस.पी.डी.एफ.) के अधिकारियों और नाविकों ने समारोह में भाग लिया। केक काटने के समारोह के आयोजन के बाद सेशेल्स का राष्ट्रगान बजाया गया। इस अवसर पर, एस.पी.डी.एफ. के प्रशिक्षुओं ने अपने देश और उसकी साझा समुद्री विरासत और भारत के साथ दोस्ती की प्रस्तुति पेश की।