Skip to main content

भा.नौ.पो. राणा और भा.नौ.पो. सुमेधा ने बंगाल की खाड़ी में फ्रांसीसी नौसेना पोत सुरकॉफ के साथ एक समुद्री भागीदारी अभ्यास (एम.पी.एक्स.) किया

भा.नौ.पो. राणा और भा.नौ.पो. सुमेधा ने 30 जून 2023 को बंगाल की खाड़ी में फ्रांसीसी नौसेना पोत सुरकॉफ के साथ एक समुद्री भागीदारी अभ्यास (एम.पी.एक्स.) में भाग लिया। फ्रांस नौसेना के ला. फेयेट वर्ग के फ्रिगेट सुरकॉफ ने 26 से 29 जून 2023 तक विशाखापट्टनम का दौरा किया और भारतीय नौसेना के जहाजों के साथ विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया जिसमें पेशेवर और सामाजिक बातचीत, खेल प्रतियोगिताएं और क्रॉस डेक दौरे शामिल थे। विशाखापट्टनम से रवाना होने पर, एफ.एस. सुरकॉफ ने आई.एन. जहाजों राणा और सुमेधा के साथ विभिन्न अभ्यास किए, जिसमें सामरिक युद्धाभ्यास, आर.ए.एस. एप्रोच, लड़ाकू विमानों के खिलाफ वायु रक्षा और क्रॉस डेक हेलीकॉप्टर ऑपरेशंस शामिल थे। एम.पी.एक्स. का समापन जहाजों के बीच पारंपरिक विदाई स्टीमपास्ट के साथ हुआ, जो दोनों नौसेनाओं के बीच घनिष्ठ दोस्ती की पुष्टि करता है। एफ.एस. सुरकॉफ की भारत यात्रा भारतीय नौसेना और फ्रांसीसी नौसेना के बीच मजबूत जुड़ाव, पारस्परिकता और मजबूत संबंधों को दर्शाती है। इससे पहले, इस वर्ष, एफ.एस. ला. फेयेट, एक फ्रिगेट और एफ.एस. डिक्समुड, ने 10 से 11 मार्च 2023 तक एक निर्देशित मिसाइल फ्रिगेट भा. नौ .पो .सहयाद्री के साथ एम.पी.एक्स. में भाग लिया था।