Skip to main content

Home Quick Menu

कॉनवगार्ड मीटिंग 2023

एच.क्यू.डब्ल्यू.एन.सी. और एच.क्यू.सी.जी. (डब्ल्यू.एस.) के बीच कॉनवगार्ड 2023 की बैठक 4 जुलाई 2023 को मुंबई में आयोजित की गई। बैठक की सह-अध्यक्षता वाइस एडमिरल संजय भल्ला, सी.ओ.एस., पश्चिमी नौसेना कमान और ए.डी.जी. के.आर. सुरेश, पी.टी.एम., टी.एम., कोस्ट गार्ड कमांडर (डब्ल्यू.एस.) द्वारा की गई।

दोनों सेवाओं के वरिष्ठ अधिकारियों ने समुद्री सुरक्षा, निगरानी और सूचना के आदान प्रदान करने में समन्वय, सहयोग और तालमेल में सुधार से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। समुद्री सुरक्षा और अंतर-संचालन क्षमता को और मजबूत करने की दिशा में सामान्य हित के विभिन्न क्षेत्रों पर चर्चा हुई।