Skip to main content

Home Quick Menu

एन.डी. (एम.बी.आई.) द्वारा वृक्षारोपण अभियान

हरित भारत मिशन के तहत मुंबई के नौसेना डॉकयार्ड ने वन विभाग के सहयोग से 3 जुलाई, 2023 को महाराष्ट्र के धासाई क्षेत्र में वृक्षारोपण अभियान शुरू किया। एन.डी. (एम.बी.आई.) के 100 से अधिक कर्मी अगले तीन सप्ताह में 14 गांवों को कवर करते हुए लगभग 181 हेक्टेयर क्षेत्र में एक लाख से अधिक पेड़ लगाएंगे।