Skip to main content

Home Quick Menu

भारतीय नौसेना ने नेशनल मैरीटाइम हेरिटेज कॉम्प्लेक्स, लोथल में पहली कलाकृति सी. हैरियर 609 को स्थापित किया

व्हाइट टाइगर उतर गया है! भारतीय नौसेना को नेशनल मैरीटाइम हेरिटेज कॉम्प्लेक्स, लोथल में सी. हैरियर 609 को पहली कलाकृति के रूप में स्थापित करने की घोषणा करने पर गर्व है। सी. हैरियर विमान, जिसे व्हाइट टाइगर के नाम से भी जाना जाता है, एक वर्टिकल / शॉर्ट टेक-ऑफ और लैंडिंग लड़ाकू विमान था जिसे भारतीय नौसेना ने 33 लंबे वर्षों तक संचालित किया। विमानों ने हिंद महासागर में भारतीय विमान वाहक भा.नौ.पो. विक्रांत और भा.नौ.पो. विराट के लिए संचालन करते हुए आसमान पर अपना दबदबा बनाया। सी. हैरियर ने 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान ऑपरेशन विजय में एक शानदार भूमिका निभाई और 2002 में ऑपरेशन पराक्रम के दौरान भा.नौ.पो. विराट पर भी संचालन किया, जिससे राष्ट्र को आवश्यक आक्रामक मुद्रा प्रदान हुई। 2016 में इन लड़ाकू विमानों को भारतीय नौसेना से हटा दिया गया। एस.एच. 609, एन.एम.एच.सी., लोथल में स्थापना के लिए नियोजित 300 से अधिक भारतीय नौसेना की कलाकृतियों में से पहला है, जो आगंतुकों को अपनी नौसेना के विकास की अद्भुत कहानी के साथ प्रेरित करेगा।