भा.नौ.पो. त्रिशूल ने 7 से 8 जुलाई 2023 तक दार-एस.-सलाम बंदरगाह का दौरा किया। रवाना होने पर, जहाज ने तंजानिया नौसेना के साथ संयुक्त ई.ई.जेड. निगरानी की और टी.एन.एस. फाटुन्डू और टी.एन.एस. पेंगुसी के साथ एक समुद्री साझेदारी अभ्यास एम.पी.एक्स. में भाग लिया, जिसमें वर्ट्रेप, युद्धाभ्यास, वी.बी.एस.एस. और स्टीम पास्ट शामिल थे। हार्बर में निवास के दौरान, जहाज पर एम.पी.एक्स. के लिए एक संयुक्त ब्रीफिंग आयोजित की गई, जिसमें भाग ले रहे जहाजों के कमांडिंग ऑफिसर शामिल थे। भा.नौ.पो. त्रिशूल के कमांडिंग ऑफिसर ने तंजानिया की नौसेना के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात और बातचीत की। जहाज पर 8 जुलाई 2023 को एक संयुक्त योग सत्र आयोजित किया गया जिसमें जहाज के चालक दल के साथ टी.पी.डी.एफ. कर्मियों ने भाग लिया। इसके अलावा, जहाज को आगंतुकों के लिए खुला रखा गया, जिसमें दार-एस.-सलाम में भारतीय प्रवासियों और एच.सी.आई. स्टाफ ने जहाज का दौरा किया।