Skip to main content

Home Quick Menu

भा.नौ.पो. सुनयना ने पोर्ट विक्टोरिया, सेशेल्स में प्रवेश किया

भा.नौ.पो. सुनयना ने 10 जुलाई 2023 को अपनी लंबी दूरी की तैनाती के हिस्से के रूप में पोर्ट विक्टोरिया, सेशेल्स में प्रवेश किया। यह पोत सेशेल्स में संयुक्त समुद्री बल सी.एम.एफ. के नेतृत्व वाले ऑपरेशन सदर्न रेडिनेस 23 में भाग लेगा। समुद्री अभ्यास के हिस्से के रूप में, भारतीय नौसेना विभिन्न बंदरगाह प्रशिक्षण अभ्यास करेगी और सीएम.एफ. के साथ बातचीत में भाग लेगी। बहुराष्ट्रीय अभ्यास में भारतीय नौसेना की भागीदारी क्षेत्रीय नौसेनाओं के साथ इसकी पारस्परिकता को प्रदर्शित करती है और आई.ओ.आर. में समुद्री चुनौतियों का सामना करने के लिए पसंदीदा सुरक्षा भागीदार के रूप में इसकी स्थिति को मजबूत करती है।