Skip to main content

भारतीय नौसेना ने तिरुवनंतपुरम के मुथलापोझी में लापता मछुआरों की बरामदगी में सहायता की

10 जुलाई 2023, को एक अप्रिय घटना में केरल के तिरुवनंतपुरम जिले में मुथलपोझी मछली पकड़ने वाले बंदरगाह के पास चार मछुआरों को ले जा रही एक नाव पलट गई थी। लापता मछुआरों का पता लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा गोताखोरी सहायता मांगी गई थी। घटना स्थल कोच्चि से 180 किमी दूर था। आवश्यक उपकरणों और इन्फ्लेटेबल क्राफ्ट के साथ छह गोताखोरों की एक नौसेना गोताखोरी टीम को तुरंत एस.एन.सी., कोच्चि से तैनात किया गया। लापता नाव और चालक दल का पता लगाने के लिए नौसेना के विमानों द्वारा हवाई खोज की गई। स्थानीय लोगों और जिला प्रशासन से मिले इनपुट के आधार पर नौसेना के गोताखोरों द्वारा तलाशी अभियान चलाया गया। विभिन्न स्थानों पर स्पॉट डाइविंग की गई और इन्फ्लेटेबल क्राफ्ट के साथ खोज अभियान जारी रखा गया। लापता मछुआरों के शव बरामद कर लिए गए और स्थानीय पुलिस को सौंप दिए गए। उस क्षेत्र में गहराई 10-15 मीटर थी।