भारतीय नौसेना डिजिटल लाइब्रेरी (आई.एन.डी.एल.) 2.0 के उपयोग में वृद्धि करने और जागरूकता बढ़ाने के प्रयास के तहत, जून 2023 में वरुणिका सभागार, चाणक्यबाग में दिल्ली क्षेत्र में तैनात नौसेना कर्मियों के लिए कार्यशालाएं आयोजित की गईं। आई.एन.डी.एल. प्लेटफॉर्म पर लगभग 500 कर्मियों को व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ।
आई.एन.डी.एल. 2.0 नौसेना कर्मियों को सात करोड़ रुपये के डिजिटल शैक्षिक संसाधनों तक 24x7 पहुंच प्रदान करता है। सब्सक्राइब प्राप्त ई.-संसाधनों में सैन्य, विज्ञान, इंजीनियरिंग, इतिहास, व्यावसायिक आदि जैसी विभिन्न शैलियों को शामिल किया गया है, जिसमें नौसेना प्रमुख (सी.एन.एस.) रीडिंग लिस्ट के 100 पद शामिल हैं। यह प्लेटफॉर्म मायलॉफ्ट नाम के मोबाइल एप्लिकेशन के रूप में भी उपलब्ध है।