Skip to main content

दूसरे ए.सी.टी.सी.एम. बार्ज, यार्ड 126 (एल.एस.ए.एम. 16) की मेसर्स सूर्यदीप्त प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, ठाणे में लॉन्चिंग

गोला बारूद सह टॉरपीडो सह मिसाइल (ए.सी.टी.सी.एम.) बार्ज, यार्ड 126 (एल.एस.ए.एम. 16) को 19 जुलाई 2023 को मेसर्स सूर्यदीप्त प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, ठाणे में कमांडर सुनील कौशिक, युद्धपोत उत्पादन अधीक्षक (मुंबई) द्वारा लॉन्च किया गया। स्वदेशी निर्माताओं से प्राप्त सभी प्रमुख और सहायक उपकरणों/प्रणालियों के साथ, यह बार्ज रक्षा मंत्रालय की मेक इन इंडिया पहल का गर्वित ध्वजवाहक है।

भारत सरकार की आत्मानिर्भर भारत पहल के अनुरूप 11 x ए.सी.टी.सी.एम. बार्ज के निर्माण के लिए अनुबंध मैसर्स सूर्यदीप्त प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, ठाणे, एक एम.एस.एम.ई. के साथ पूर्ण हुआ। बार्ज को 30 वर्षों के सेवा जीवन के साथ बनाया गया है। एम.सी.ए. बार्ज के शामिल होने से जेट्टी और बाहरी बंदरगाह दोनों पर आई.एन. जहाजों के लिए सामान/गोला-बारूद के परिवहन, आरोहण और उतरान की सुविधा के द्वारा आई.एन. की ऑपरेशनल प्रतिबद्धताओं को गति मिलेगी।

पिछले दो महीनों (जून और जुलाई 2023) में भारतीय नौसेना के लिए दो गोला-बारूद बार्ज की लॉन्चिंग और वितरण देश के पूर्व और पश्चिमी तट पर स्थित दो एम.एस.एम.ई. शिपयार्ड मेसर्स सेकॉन और मैसर्स सूर्यदीप्त द्वारा करके एम.एस.एम.ई. उद्योग की सहायता करने और भारत सरकार की आत्मनिर्भर भारत पहल को मजबूत करने के लिए भारतीय नौसेना की प्रतिबद्धता का प्रदर्शन किया है।