Skip to main content

Home Quick Menu

भारतीय नौसेना डिजिटल पुस्तकालय आई.एन.डी.एल. 2.0, कार्यशालाएं

भारतीय नौसेना डिजिटल पुस्तकालय आई.एन.डी.एल. 2.0 के उपयोग और जागरूकता बढ़ाने के प्रयास में, चाणक्यबाग के वरुणिका सभागार में दिल्ली क्षेत्र में तैनात नौसेना कर्मियों के लिए कार्यशालाएं आयोजित की गईं। आई.एन.डी.एल. प्लेटफॉर्म पर करीब 500 कर्मियों को अनुभव प्राप्त हुआ। आई.एन.डी.एल. 2.0 नौसेना कर्मियों को सात करोड़ रुपये के डिजिटल शैक्षिक संसाधनों तक 24x7 पहुंच प्रदान करता है। सबस्क्राइब किए गए ई.-संसाधनों में सैन्य, विज्ञान, इंजीनियरिंग, इतिहास, व्यावसायिक आदि शैलियों की एक किस्म शामिल है, जिसमें सी.एन.एस. रीडिंग लिस्ट के 100 पद शामिल हैं। यह प्लेटफॉर्म मायलॉफ्ट नाम के मोबाइल एप्लिकेशन के रूप में भी उपलब्ध है।