Skip to main content

Home Quick Menu

भा. नौ. पो. काम्कोस (डब्ल्यू.) द्वारा वृक्षारोपण

वन विभाग, मुरबाद (पूर्व और पश्चिम), महाराष्ट्र द्वारा 29 जून से 21 जुलाई 2023 तक आयोजित एक वृक्षारोपण अभियान के दौरान 60,000 से अधिक पौधे लगाए गए। यह वृक्षारोपण चार अलग-अलग स्थानों पर किया गया, जिनके नाम मुरबाद (पूर्व) में मानिवली और वेधे और मुरबाद (पश्चिम) क्षेत्र में पटगांव और शिलांद थे। यह अभियान पर्यावरण संरक्षण के लिए भारतीय नौसेना की प्रतिबद्धता का एक हिस्सा है। वन विभाग द्वारा टीम की प्रतिबद्धता की अत्यधिक सराहना की गई और रेंज वन अधिकारियों द्वारा भारतीय नौसेना के इस प्रयास की सराहना करते हुए उन्हें प्रशंसा पत्र दिया गया।