Skip to main content

भा.नौ.पो. खंजर त्रिंकोमाली पहुंचा

दक्षिणी आई.ओ.आर. में मिशन पर तैनात भारतीय नौसेना जहाज खंजर ऑपरेशन टर्नाराउंड के लिए श्रीलंका के त्रिंकोमाली पहुंचा। इस जहाज का श्रीलंका की नौसेना द्वारा पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया। जहाज की यात्रा के दौरान, दोनों नौसेनाएं योजना चर्चा, आपसी हित के विषयों पर पेशेवर आदान-प्रदान, खेल कार्यक्रम और नेवल एंड मैरीटाइम अकादमी, श्रीलंका के प्रशिक्षुओं द्वारा खंजर में यात्रा करने सहित विभिन्न गतिविधियों में शामिल होंगी। पोर्ट कॉल का उद्देश्य भारतीय नौसेना और श्रीलंका नौसेना के बीच घनिष्ठ संबंधों और पारस्परिकता को और आगे ले जाना है।