Skip to main content

वित्तीय समन्वय सम्मेलन

विशाखापट्टनम में पूर्वी नौसेना कमान द्वारा आयोजित पहले वित्तीय समन्वय सम्मेलन का उद्घाटन 29 जुलाई 2023 को वाइस एडमिरल बिस्वजीत दासगुप्ता फ्लैग ऑफिसर कमांडर इन चीफ द्वारा किया गया। श्री. एस. एस. पेंधारकर, आई.डी.ए.एस., पी.सी.डी.ए. (नौसेना), श्री. अवरा घोष, आई.डी.ए.एस., आई.एफ.ए. (पूर्वी नौसेना कमान), कमान के सभी सी.एफ.ए. और आई.एफ.ए. ने चर्चा में भाग लिया। सम्मेलन का प्राथमिक उद्देश्य सार्वजनिक खरीद प्रक्रियाओं में शामिल सभी हितधारकों के बीच अधिक से अधिक तालमेल को बढ़ावा देना था। भारत सरकार की नवीनतम नीतियों के अनुसार जी.ई.एम. पोर्टल के इष्टतम उपयोग को प्रोत्साहित करने और उस पर जोर देने के लिए कार्यक्रम के दौरान जी.ई.एम. पर भी समर्पित एक सत्र का आयोजन किया गया। विभिन्न वित्तीय भूमिकाओं के प्रमुख कर्मियों को एक साथ लाकर, सम्मेलन ने चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों को संबोधित करने के लिए ज्ञान को साझा करने के लिए एक मंच प्रदान किया और समन्वय को सुव्यवस्थित करने, संसाधन आवंटन को उपयुक्त बनाने और वित्तीय प्रबंधन में दक्षता बढ़ाने का भी लक्ष्य रखा।